N1Live National मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत
National

मुजफ्फरनगर में मकान की छत गिरने से चार बच्चों समेत पांच की मौत

Five people, including four children, died after the roof of a house collapsed in Muzaffarnagar.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर जिले में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हुआ है। थाना फुगाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के आठ लोग मलबे में दब गए, जिसमें चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय बचाव टीमों की मदद से मौके पर राहत कार्य लगातार जारी है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि थाना फुगाना क्षेत्र में मकान गिरने की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति और चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त बारिश हो रही है और कई जगह से हादसे भी सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के बीच दीवारें कमजोर हो गईं थीं, जिसके बाद यह हादसा हुआ है। घटना के बाद तमाम जिले वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला गया है। राहच बचाव कार्य जारी है। इस घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और रिश्ते में दादा-पोते थे।

Exit mobile version