March 16, 2026
Entertainment

‘आज मेरे यार की शादी है’ से ‘हाय हाय ये मजबूरी’ तक, बारात हो या रोमांस, आज भी पुराने नहीं हुए वर्मा मलिक के ये गाने

From ‘Aaj Mere Yaar Ki Shaadi Hai’ to ‘Haye Haye Ye Majboori’, wedding processions or romance, these songs by Verma Malik haven’t aged well.

15 मार्च । भारतीय फिल्मों की सफलता गानों के बिना अधूरी है और गानों में जान केवल गायक ही नहीं, बल्कि कंपोजर, म्यूजिशियन और गीतकार भी भरते हैं। सिनेमा जगत के ऐसे ही शानदार और यादगार गीतकार थे वर्मा मलिक, जिनके लिखे गाने समय की दीवारों को तोड़ आज तक नए बने हुए हैं। चाहे बारात की खुशियां हों या रोमांस में सने ये गाने भावनाओं को छूते हैं और पुराने नहीं हुए।

वर्मा मलिक ने 1970-80 के दौर में ‘पहचान’, ‘बेईमान’, ‘यादगार’, ‘अनहोनी’, ‘धर्मा’, ‘कसौटी’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘नागिन’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी फिल्मों में हिट गीत दिए। वर्मा मलिक ने देशभक्ति, भजन और फिल्मी गीतों में महारत हासिल की। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, शंकर-जयकिशन, कल्याणजी-आनंदजी जैसे संगीतकारों के साथ उनकी जोड़ी ने कई पीढ़ियों को गुनगुनाने के लिए गाने दिए। उनकी कलम से निकले शब्द आज भी भावनाओं को जीवंत करते हैं। यहां उनके कुछ लोकप्रिय गानों पर एक नजर।

‘आज मेरे यार की शादी है’ फिल्म ‘आदमी सड़क का’ का गाना है, जिसे मोहम्मद रफी ने गाया है। ये बारात का उत्साह भरा गीत आज भी शादियों में बजता है। रवि के संगीत और वर्मा मलिक के शब्दों ने इसे पार्टी का हिस्सा बना दिया।

‘सबसे बड़ा नादान वही है’ गाना फिल्म ‘पहचान’ का है, जो साल 1970 में आई थी। मुकेश की आवाज में ये गाना फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। ये गाना शंकर-जयकिशन के संगीत में जीवन का दर्शन बयां करता है।

‘हंगामा हो गया’ गाना तो आज भी लोग उसी तरह डीजे पर बजाते हैं, जैसे उस दौर में बजाते थे। फिल्म अनहोनी साल 1973 में रिलीज हुई थी। आशा भोसले का मजेदार गाना, पार्टी और डांस नंबर्स में आज भी पॉपुलर है। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के साथ उनकी सफल जोड़ी थी।

‘दो बेचारे बिना सहारे’ गाना फिल्म ‘विक्टोरिया नंबर 203’ का है, जो साल 1972 में रिलीज हुई। किशोर कुमार और महेंद्र कपूर की जोड़ी में ये मजेदार गाना कॉमेडी सीन का हाइलाइट था। गाने को संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने दिया है।

‘हाय हाय ये मजबूरी’ फिल्म साल 1974 में आई ‘फिल्म रोटी कपड़ा और मकान’ का है। मनोज कुमार की फिल्म में ये गाना महंगाई पर व्यंग्य करता है। लता मंगेशकर की आवाज में ये गाना सुपरहिट रहा। ये गाना जीनत अमान और मनोज कुमार पर फिल्माया गया, जिसे काफी पसंद किया गया था।

‘तेरे संग प्यार मैं नहीं तोड़ना’ साल 1976 की फिल्म नागिन का गाना है, जिसे लता मंगेशकर और महेंद्र ने आवाज दी। यह एक रोमांटिक डुएट है, जो आज भी लव सॉन्ग्स की लिस्ट में शामिल है। रीना रॉय और जितेंद्र पर फिल्माया गया गाना काफी पसंद किया जाता है।

‘चलो रे डोली उठाओ कहार’ फिल्म ‘जानी दुश्मन’ का गाना है। मोहम्मद रफी का ये बारात गाना दूल्हन की विदाई और खुशी दोनों को दर्शाता है। फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी।

‘ये राखी बंधन है ऐसा’ गाना राखी के मौके पर आज भी बजता है। भाई-बहन के रिश्ते को खूबसूरती से बयां करता गाना 1972 की फिल्म ‘बेईमान’ का है।

‘एक तारा बोले तुम तुम’ फिल्म ‘यादगार’ का है। 1970 में आई मनोज कुमार की इसी फिल्म के गाने से वर्मा मलिक को पहचान मिली।

Leave feedback about this

  • Service