April 6, 2026
Entertainment

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

From death to the film ‘Laadla’, there was always an unknown connection between Divya Bharti and Sridevi.

5 अप्रैल । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की बात नहीं थी।

दर्शक अभिनेत्री की खूबसूरती से लेकर चुलबुले अंदाज के दीवाने थे, लेकिन साल 1992 में बॉलीवुड में दिव्या भारती ने कदम रखा और दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उनकी तुलना श्रीदेवी से होने लगी। एक ही साल में बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर दिव्या भारती को श्रीदेवी का उत्तराधिकारी समझने लगे थे, हालांकि उनकी मौत ने बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया।

दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच गजब के संयोग देखने को मिलते हैं, जो किसी को भी हिलाकर रख सकते हैं। दोनों की शक्ल काफी हद तक मिलती है। दिव्या भारती की बड़ी-बड़ी आंखें और कर्ली बाल उन्हें श्रीदेवी की परछाई बनाते थे। यही कारण था कि सिनेमा में उन्हें मिनी श्रीदेवी के नाम से बुलाने लगे, और यह दिव्या भारती के लिए सबसे बड़ा कॉम्प्लीमेंट था। उन्होंने एक इंटरव्यू में जिक्र भी किया था कि वे कभी भी श्रीदेवी से अच्छे से मिली नहीं थी और पहली मुलाक़ात एयरपोर्ट पर चंद मिनटों की थी, जहां उन्होंने श्रीदेवी के सिर्फ ‘हाय’ कहा था।

दिव्या भारती और श्रीदेवी की जन्म और मृत्यु की तारीख भी एक बड़ा संयोग पैदा करती है। दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी को हुआ था और श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को हुई थी, यानी ठीक दिव्या भारती के जन्मदिन से एक दिन पहले। गौर करने वाली बात यह भी है कि दिव्या भारती की मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझी हुई है। यह भी रहस्य बना हुआ है कि दिव्या भारती चौथी मंजिल से दुर्घटनावश गिरी थीं या किसी ने उनकी मौत को अंजाम दिया था। इस मामले में उनके पति और निर्माता साजिद नाडियाडवाला को भी शक के दायरे में रखा गया था।

ठीक वैसे ही, अचानक अपने परिवार की शादी में शामिल होने गईं श्रीदेवी की मौत की खबर ने देश को हिला दिया था। अभिनेत्री की मौत को लेकर कई बातें कही गईं। रिपोर्ट में बाथटब में डूबने से लेकर कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह बताया गया, हालांकि यह भी सवाल उठे कि उनकी मौत प्राकृतिक नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है। उनकी संपत्ति को लेकर उनके पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर पर शक किया गया, लेकिन बाद में कुछ सामने निकलकर नहीं आ पाया।

फिल्म ‘लाडला’ से भी दिव्या भारती और श्रीदेवी के तार जुड़े हैं। पहले यह फिल्म अनिल कपूर के साथ दिव्या भारती करने वाली थी और फिल्म की 50 फीसदी से ज्यादा शूटिंग पूरी कर ली गई थी लेकिन उनकी अचानक मौत के बाद फिल्म श्रीदेवी की झोली में जा गिरी। उनके लाडला के लुक और दिव्या भारती के लुक में कोई अंतर नहीं था। कहा यह भी जाता है दिव्या भारती जिस डायलॉग पर अटकती थी, वहीं श्रीदेवी भी अटक जाती थी। यह देखकर सेट पर मौजूद लोग दंग रह जाते थे। इसके अलावा, दोनों ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिल्म बाद में बॉलीवुड पर राज किया। इतना ही नहीं, दोनों ने शादी भी फिल्म निर्माता से किया था।

Leave feedback about this

  • Service