N1Live Entertainment आनंद सागर की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, जया बच्चन से लेकर सोनू निगम तक ने जताया शोक
Entertainment

आनंद सागर की प्रेयर मीट में पहुंचे सितारे, जया बच्चन से लेकर सोनू निगम तक ने जताया शोक

From Jaya Bachchan to Sonu Nigam, celebrities attended Anand Sagar's prayer meet and expressed their condolences.

17 फरवरी । मशहूर फिल्ममेकर रामानंद सागर चोपड़ा के बेटे और प्रोड्यूसर आनंद सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। पिछले 15 सालों से वे पार्किंसन जैसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ रहे थे और 13 फरवरी को वो जिंदगी की जंग हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मुंबई में सोमवार को उनके लिए प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

इनमें हेमा मालिनी, जया बच्चन, पूनम ढिल्लों, पूनम सिन्हा, विधु विनोद चोपड़ा, पद्मिनी कोल्हापुरे, तेज्वनी कोल्हापुरे, और सोनू निगम समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, कई अभिनेत्रियों को सागर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताते हुए देखा गया, और उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बात भी की।

13 फरवरी को आनंद सागर के निधन के बाद उनकी टीम और परिवार की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “बहुत दुख के साथ, सागर परिवार अपने प्यारे पिता, आनंद रामानंद सागर चोपड़ा के दुखद निधन की घोषणा करता है, जिनका शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को निधन हो गया।”

उन्होंने आगे लिखा था, “1987 की ओरिजिनल टीवी सीरीज रामायण के क्रिएटर, महान रामानंद सागर के बेटे, आनंद सागर आर्ट्स को मैनेज करने वाली दूसरी पीढ़ी का हिस्सा थे। प्यार, इज्जत और मूल्यों वाले इंसान, आनंद रामानंद सागर चोपड़ा ने अपनी दयालुता, समझदारी और नरम दिली भावना से कई लोगों की जिंदगी को छुआ। उन्हें परिवार, दोस्त और वे सभी लोग प्यार से याद करेंगे जिन्हें उन्हें जानने का मौका मिला।”

उनके पिता रामानंद सागर ने 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली महाकाव्य सीरीज ‘रामायण’ बनाई थी, जिसने भारतीय टेलीविजन का इतिहास बदल दिया। आनंद सागर ने इस सीरीज के को-प्रोड्यूसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए साल 2008 में ‘रामायण’ का सफल रीमेक बनाया था, जिसमें गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबिना बनर्जी ने माता सीता का किरदार निभाया था। इस रीमेक ने पौराणिक कथाओं को नए दर्शकों के बीच फिर से लोकप्रिय बनाया था। इसके अलावा, आनंद सागर ने शिर्डी के साईंबाबा, प्यारा दुश्मन (हरि ओम हरि), और अरमान (रंबा हो सांबा) में निर्देशक का काम भी किया था।

निर्देशन के अलावा, आनंद सागर ‘आंखें’, ‘अरमान’, और जादुई कहानियों वाली मशहूर सीरीज ‘अलिफ लैला’ जैसे सफल प्रोजेक्ट्स के निर्माण से भी जुड़े थे।

Exit mobile version