June 12, 2026
Entertainment

साउंड थेरेपी से लेकर आयुर्वेदिक मसाज तक, अनन्या पांडे ने ऐसे बिताए सुकून के पल

From sound therapy to Ayurvedic massage, here is how Ananya Panday spent some relaxing moments.

अभिनेत्री अनन्या पांडे हाल ही में काम से ब्रेक लेकर प्रकृति की गोद में सुकून के पल बिताकर लौटी हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी यात्रा की शानदार तस्वीरें पोस्ट कीं।

अभिनेत्री अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें वे प्रकृति के शांत और हरे-भरे वातावरण के बीच तरोताजा नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि इस यात्रा में उन्होंने मनोरंजन करने के साथ-साथ अपने शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी कई नई और महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं। यात्रा के अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, “प्रकृति के बीच बेहद सुकून भरे पल बिताए। इस दौरान मैंने नियमित रूप से ध्यान किया और हरियाली के बीच सुबह की सैर का आनंद लिया। इसके अलावा, आयुर्वेदिक मसाज, ऑक्सीजन थेरेपी और पौष्टिक भोजन का स्वाद भी चखा।”

अभिनेत्री ने लिखा, “इस ट्रिप में हमारे साथ डॉक्टरों और आयुर्वेद विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी, जिससे मुझे अपनी शरीर को बेहतर ढंग से समझने और स्वस्थ रहने के लिए कई उपयोगी जानकारियां मिलीं।”

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट के जरिए वहां पर की कुछ गतिविधियों का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “इस यात्रा के दौरान मैंने एक्वा थेरेपी ली और दुनिया के सबसे बड़े सोनोरियम में जाकर साउंड थेरेपी का अनुभव प्राप्त किया। इसके अलावा, डॉगी के साथ समय बिताया, एक्यूपंक्चर, अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ीं और खुद के साथ आनंदायक समय बिताया। इन सभी चीजों ने मेरी इस यात्रा को और भी आरामदायक बना दिया।”

अभिनेत्री अनन्या पांडे की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आईं थीं। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। जहां एक ओर उनके परिपक्व अभिनय की प्रशंसा हो रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म के एक फ्यूजन भरतनाट्यम डांस सीक्वेंस को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

Leave feedback about this

  • Service