N1Live Entertainment पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा… ‘धुरंधर 2’ की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
Entertainment

पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा… ‘धुरंधर 2’ की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ

From the first scene to the last frame, it's a truly world-class cinema... Celebs heap praise on 'Dhurandhar 2'

22 मार्च । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का रिलीज से पहले जलवा देखने को मिला था। अब रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। आमजन के साथ ही सेलेब्रिटीज की तारीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अभिनेता ऋषभ शेट्टी, रितेश देशमुख और रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म देखकर सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की। सभी ने इसे ‘वर्ल्ड क्लास सिनेमा’ और ‘मास्टरपीस’ करार दिया है।

ऋषभ शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पहला ही सीन आपको खींच लेता है और कभी जाने नहीं देता। हर फ्रेम जंग के ड्रम की तरह बजता है। यह सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट है।”

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की डिटेलिंग की तारीफ की और कहा कि हर आर्टिस्ट ने टॉप परफॉर्मेंस दी है। ऋषभ ने रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए सलाम किया। साथ ही विक्की कौशल के विजुअल्स, शाश्वत सचदेव के म्यूजिक और शिवकुमार वी. पनिकर के एडिट की भी सराहना की। उन्होंने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि फिल्म लंबी है, लेकिन पूरी तरह पैसा वसूल है।

रितेश देशमुख ने फिल्म को देखकर हैरान रह जाने की बात कही। उन्होंने लिखा, “क्या शानदार सिनेमा है, अनुभव अद्भुत है। रणवीर सिंह स्क्रीन पर जादू करते हैं, हर भावना को पूरी तरह निभाते हैं।”

रितेश ने राकेश बेदी को ‘कमाल’ कहा और अर्जुन रामपाल और संजय दत्त के स्क्रीन ऑरा को बेमिसाल बताया। सारा अर्जुन को बेहतरीन एक्टर करार दिया। उन्होंने प्रोड्यूसर लोकेश धर और निर्देशक आदित्य धर को सलाम करते हुए कहा कि आदित्य ने देश को ऐसी फिल्म दी है, जिसके लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। रितेश ने जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को भी बधाई दी।

रकुल प्रीत सिंह ने कहा कि फिल्म देखने के बाद उन्हें इसे समझने और विचार साझा करने में पूरा एक दिन लग गया। उन्होंने लिखा, “यह क्राफ्ट, पैशन, परफॉर्मेंस, बैकग्राउंड स्कोर, इमोशंस और हर उस चीज का मास्टरपीस है, जिसे ‘वर्ल्ड क्लास सिनेमा’ कहा जाता है।”

रकुल ने आदित्य धर को स्पेशल और गिफ्टेड बताया तथा उनकी स्क्रिप्ट पर विश्वास और उसे जीवंत करने के तरीके को सलाम किया। उन्होंने रणवीर सिंह के बारे में कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं। आप हमजा और जसकीरत दोनों की भूमिका में जबरदस्त हैं।” उन्होंने आर माधवन, सारा अर्जुन और जियो स्टूडियोज की भी तारीफ की, साथ ही पूरी कास्ट-क्रू को बधाई दी।

Exit mobile version