N1Live Entertainment किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव
Entertainment

किरदार के लिए 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा भारी, निमिषा सजयन बोलीं- बुरे सपने जैसा था अनुभव

Gaining 14 kg for the role took a heavy toll; Nimisha Sajayan says the experience was like a nightmare.

अभिनेत्री निमिषा सजयन क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में बबीता सिंह उर्फ ‘बेबी’ की पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने करीब 14 किलो वजन बढ़ाया था। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि इस रोल के लिए जब उन्हें सुना गया था, तब उनका वजन 58 किलो था और वजन बढ़ाने के लिए एक प्रोफेशनल टीम के साथ काम करना शुरू किया और आखिरकार वजन बढ़कर 72 किलो तक पहुंच गया।

अपने ट्रांसफॉर्मेंशन के अनुभव को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मैं इस किरदार को निभाने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया। जब मुझे इस रोल के लिए चुना गया था तब मेरा वजन 58 किलो था, फिर हमने वजन बढ़ाने की जर्नी शुरू की, इसके लिए हमारे पास डॉ. सिद्धांत करण और शेफ सैफ दादा जैसे प्रोफेशनल्स की टीम थी। तो पहले इसकी शुरुआत 1,200 कैलोरी से हुई और फिर यह 8,000 कैलोरी तक पहुंच गई।”

अभिनेत्री ने ट्रांसफॉर्मेशन के अनुभव को एक बुरे सपने की तरह बताया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक बुरे सपने की तरह था। क्योंकि 8,000 कैलोरी बढ़ाना बहुत ज्यादा है। यह खाने की बहुत बड़ी मात्रा है, मैं सच में बस खाना अंदर ठूंस रही थी, लेकिन मुझे इस पूरी प्रोसेस में मजा भी आया, क्योंकि इसने मुझे शायद किरदार के और करीब ला दिया था, इसलिए मैंने एंजॉय भी किया।”

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने अपने वजन कम करने पर काम शुरू कर दिया था। अभिनेत्री निमिषा सजयन ने अपने लुक्स को लेकर जज किए जाने पर भी आईएएनएस के साथ बात की। उन्होंने कहा कि अब वह एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां इस तरह की बातों का उन पर पहले जैसा असर नहीं होता।

अंबिएका पंडित द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ निमिषा सजयन के अलावा, अंशुमान पुष्कर, बरुण सोबती, सुनीता राजवर और राजेश कुमार। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Exit mobile version