N1Live National कोर्ट में 45 से 65 वर्ष वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 31 अगस्त अंतिम तिथि
National

कोर्ट में 45 से 65 वर्ष वालों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 31 अगस्त अंतिम तिथि

Golden job opportunity in court for those aged 45 to 65; last date is August 31.

न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय ने आंध्र प्रदेश स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) सेवा नियम, 2024 के तहत अपनी अलग-अलग यूनिट में स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (द्वितीय श्रेणी) के पदों को पूरी तरह से अस्थायी तौर पर भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आमंत्रित किए हैं।

पश्चिम गोदावरी जिला न्यायालय की ओर से जारी रिक्तियों में I स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, एलुरु; II स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, एलुरु; I स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, कोव्वुर; II स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, कोव्वुर; I स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, तानुकु; स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, पलाकोल; और स्पेशल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, II क्लास, जंगारेड्डीगुडेम का 1-1 पद शामिल हैं।

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। ऐसे में आवेदन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर लें। इन सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री, रिटायर्ड न्यायिक अधिकारी, 5 वर्ष की प्रैक्टिस वाले वकील आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों की न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 11 अगस्त के आधार पर की जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदन की जांच, लिखित परीक्षा या साक्षात्कार या दोनों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 45,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अलग से 5,000 रुपए परिवहन खर्च के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले प्रधान जिला न्यायालय, पश्चिम गोदावरी, एलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे ‘रजिस्ट्रार जनरल, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय’ पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर तक पहुंचा दें।

Exit mobile version