February 27, 2025
National

चल रहा गुंडाराज, सरेआम मांगी जा रही फिरौती : सुशील गुप्ता

Goonda Raj is going on, ransom is being demanded openly: Sushil Gupta

आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा और दिल्ली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से कई वादे किए थे, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया। सुशील गुप्ता ने हरियाणा में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है और सरेआम फिरौती मांगी जा रही है।”

आप नेता ने यह भी कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के दौरान भी प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “दिल्ली की नई सरकार ने दिल्लीवासियों से कई वादे किए थे, लेकिन कैब‍िनेट की पहली बैठक के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया। पहले दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे करें।”

उन्होंने हरियाणा सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं को 2100 रुपये देने, छात्राओं को स्कूटी देने और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक कुछ भी पूरा नहीं हुआ।

गुप्ता ने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि वह जान चुकी है कि सरकार केवल वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करती।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पहले भी रह चुकी है, लेकिन इन लोगों ने विकास के क्या काम किए। इन लोगों ने विकास की दिशा में कोई काम नहीं किया। सिर्फ पेपर पर दिखाने के लिए इन लोगों ने काम किया।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से ही जनता के हित में काम करती हुई आई है और आगे भी करती रहेगी। हम लोग मजदूरी करके खाते हैं। इन लोगों की तरह हमने करोड़ों का पैसा जमा नहीं कराया है।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा से भाजपा को कोई भगा पाएगा, तो वो अरविंद केजरीवाल ही भगा पाएंगे। कांग्रेस के बस की बात नहीं है।

Leave feedback about this

  • Service