हिमाचल प्रदेश, में धान खरीदने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा, आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पोर्टल खोलने के बाद किसानों को फसल बेचने के लिए, इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा। जैसे-जैसे किसान पंजिकरण करवाते रहेंगे, उसी प्रकार खरीद भी होती रहेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग और कृषि विभाग के सहयोग से, सरकार 5 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू कर रही है। धान की खरीद के लिए विभाग द्वारा, प्रदेश में दस खरीद केंद्र बनाए गए हैं।
धान खरीद के लिए कांगड़ा के अनाज मंडी, फतेहपुर, रियाली, इंदौरा के मीलवां में, सिरमौर जिला में धौलाकुंआ, कालाअंब में FCI गोडाउन, टोहाना, हरिपुर एवं सोलन जिला में बद्दी, नालागढ़ तथा ऊना जिला के टकारला और टाहलीवाल में धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के पोर्टल पर अब तक, 162 बासठ किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से चार टोकन जारी किए गए हैं।
धान खरीदने के लिए किसानों का पंजीकरण करने के लिए, विभाग ने पोर्टल का लिंक तैयार किया है। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे, और किसी भी लोकमित्र केंद्र पर जाकर, अपने मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए, टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए, आधार नंबर, बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। उधर, खाद्य आपूर्ति के निदेशक का कहना है कि किसानों से धान खरीद करने के लिए, पोर्टल खोल दिया गया है। धान खरीद के पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
Himachal
5 अक्तूबर से सरकार करेगी धान की खरीद,किसानों का पंजीकरण जरूरी
- September 27, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 823 Views
- 3 years ago


Leave feedback about this