N1Live National बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर भव्य आयोजन, रामकृपाल यादव बोले- शक्ति प्रदर्शन नहीं, जनता के भरोसे का प्रतीक
National

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर भव्य आयोजन, रामकृपाल यादव बोले- शक्ति प्रदर्शन नहीं, जनता के भरोसे का प्रतीक

Grand event on Bihar cabinet expansion, Ramkripal Yadav said – not a show of power, but a symbol of public trust

6 मई । बिहार सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। इसके लिए पटना स्थित गांधी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि यह आयोजन किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनता के बीच बढ़ते भरोसे और उत्साह का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि हाल के चुनावी नतीजों और विभिन्न राज्यों में पार्टी की सफलता ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया जोश भर दिया है। भारतीय जनता पार्टी लगातार अलग-अलग राज्यों में मजबूत हो रही है और यह उसी का एक उदाहरण है।

रामकृपाल यादव ने कहा कि 7 मई को होने वाले इस कार्यक्रम में पूरे बिहार से बड़ी संख्या में लोग आएंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। उनके अनुसार, यह माहौल पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नेतृत्व पर जनता के भरोसे को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बड़े शपथ ग्रहण समारोहों में नेता प्रतिपक्ष को भी आमंत्रित किया जाता है। इसलिए तेजस्वी यादव को भी निमंत्रण दिया जाएगा। यह एक अच्छी परंपरा रही है, इसलिए उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।

वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस्तीफा देने से इनकार करने को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनादेश का सम्मान करना चाहिए और हार के बाद जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के तहत सरकारें बदलती रहती हैं और इसका सम्मान होना चाहिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष को आत्ममंथन करने की जरूरत है। उनके अनुसार, जनता का फैसला सबसे बड़ा होता है और उसे स्वीकार करना ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

इसके साथ ही तेजस्वी यादव के चुनावी प्रदर्शन पर भी उन्होंने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार में सफलता हासिल नहीं कर पाए और बंगाल में जहां-जहां गए, वहां पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version