N1Live Entertainment अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई
Entertainment

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

Harshdeep Kaur's emotional post on Arijit Singh's birthday, Bollywood celebrities extend their wishes

26 अप्रैल । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ अरिजीत सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर कई बॉलीवुड हस्तियों ने जमकर बधाई दी।

गायिका हर्षदीप कौर ने इंस्टाग्राम पर अरिजीत के लिए एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “जिनकी रूह खूबसूरत होती है, उनकी आवाज सीधे दिल तक पहुंचती है। हम सब खुशकिस्मत हैं कि हमें इस दौर में अरिजीत सिंह जैसे जीनियस की आवाज सुनने को मिली। वह हमारे लिए किसी फरिश्ते की तरह हैं, जिनकी आवाज सोने जैसी अनमोल है।”

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरिजीत को अपना सबसे पसंदीदा सिंगर बताया। उन्होंने लिखा, “उस व्यक्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसकी आवाज हमारे दिल को छूने में कभी फेल नहीं हुई। अरिजीत आप हमेशा खुश रहें और अपनी गायिकी से यूं ही जादू बिखेरते रहें।”

एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी ने फिल्म ‘यंगिस्तान’ के मशहूर गाने ‘सुनो ना संगमरमर’ को याद करते हुए अरिजीत का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “यह गाना सिर्फ एक संगीत नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए एक खूबसूरत याद बन चुका है।”

अरिजीत सिंह के करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘मर्डर-2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से हुई थी, जिसे मिथुन ने कंपोज किया था। हालांकि, फिल्म आशिकी 2 (2013) के गीत ‘तुम ही हो’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था।

उन्होंने संगीतकार प्रीतम के साथ मिलकर एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों के गाने दिए। ‘राब्ता’, ‘फिर ले आया दिल’, ‘दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड’ और ‘यारियां’ जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। उन्हें मुख्य रूप से रोमांटिक गानों (रोमांटिक गीतों) के लिए जाना जाता है, लेकिन वे सूफी, गजल और शास्त्रीय संगीत में भी माहिर हैं। हिंदी के अलावा बंगाली और अन्य भाषाओं में भी सबसे ज्यादा मांग वाले गायक हैं।

Exit mobile version