हरियाणा सरकार ने सोमवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। 2018 बैच की आईएएस अधिकारी वर्षा खंगवाल को झज्जर का नया उपायुक्त बनाया गया है।
2017 बैच के अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल सतर्कता विभाग के विशेष सचिव और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक का कार्यभार संभालेंगे।

