उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित टेनिस और सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी शनिष मणि मिश्रा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।
वर्तमान में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय से जुड़े शानिश, दक्षिण कोरिया के इंचियोन में आयोजित होने वाले एनएच नोंगह्युप बैंक इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस कप में भाग लेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने शनिश को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शनिश अपनी प्रतिभा, समर्पण और अनुभव के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्र एवं विश्वविद्यालय दोनों का नाम रोशन करेंगे।
गौरतलब है कि शानिश ने इससे पहले 2023 और 2024 में इसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और दोनों ही मौकों पर उन्होंने पदक हासिल किए थे।

