April 16, 2024
Haryana

हरियाणवी गायिका की हत्या के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा की एक गायिका की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी पुलिस ने मंगलवार सुबह दी। गायिका के शव की पहचान संगीता उर्फ दिव्या के रूप में हुई है, जिसे हरियाणा के महम में एक सड़क किनारे दफनाया गया।

पुलिस अधिकारी शंकर चौधरी ने कहा कि, “दोनों आरोपी ने महिला की हत्या की साजिश रची और उसे म्यूजिक वीडियो बनाने के बहाने बुलाया।” अधिकारी ने कहा, “एक आरोपी ने उसे दिल्ली से पिक किया, फिर साथ में नशा किया बाद में गायिका को मार डाला। बाद में दोनों आरोपियों ने उसे महम थाने के इलाके में सड़क किनारे दफना दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि, “दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी भी आरोपी जोड़ी के साथ महम में है।” हत्या के केस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों आरोपी 20 साल के हैं और मारी गई गायिका के दोस्त थे। वे हरियाणा की किसी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मृतक संगीता के माता-पिता को सूचित किया गया जिसके बाद वे महम पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Leave feedback about this

  • Service