April 20, 2024
Haryana

हरियाणा से कांग्रेस को एक और झटका लगने के कयास, क्या भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई?

हरियाणा – लगभग सवा दो साल पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर पार्टी को बड़ा झटका दिया था। उसके बाद बहुत बड़े कांग्रेस दिग्गजों ने पार्टी का दामन छोड़ा है और भाजपा का कुनबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पंजाब के विधानसभा चुनाव में तो जैसे पार्टी बदलने की आँधी ही आ गई थी। चुनाव के समय ऐसा अकसर होता है। परन्तु बाद में सब शांत हो जाता है। लेकिन कांग्रेस के साथ ऐसा नहीं हो रहा है। लगातार बहुत बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। पंजाब के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कांग्रेस के साथ पीढ़ियों का नाता तोड़ते हुए पहले पार्टी छोड़ी और फिर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे हार्दिक पटेल ने भी पार्टी छोड़ दी है। अब क्या हरियाणा में भी कांग्रेस को झटका लगने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। उनके पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना बल पकड़ रही है।

कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई  को मनाने में विफल नजर आ रही है

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पुत्र कुलदीप बिश्नोई को मनाने की कोशिशें भी कांग्रेस नेताओं की ओर से की गई हैं। कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी की ओर से की गई मनाने की कोशिशों के बीच चुप्पी साध ली है। कुलदीप बिश्नोई की चुप्पी के बाद उनकी कांग्रेस से नाराजगी का मामला शांत होता नजर आ रहा था कि अब एक एक तस्वीर ने न सिर्फ उनके कांग्रेस छोड़ने, बल्कि बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को भी हवा दे दी है।

कुलदीप बिश्नोई और मुख्यमंत्री खट्टर की फोटो वायरल

दरअसल, कुलदीप बिश्नोई की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ नजर आ रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई की सीएम खट्टर के साथ ये तस्वीर सामने आने के बाद इस तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या बिश्नोई कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लेंगे?

Leave feedback about this

  • Service