N1Live National पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को तटों के पास न जाने की सलाह
National

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, मछुआरों को तटों के पास न जाने की सलाह

Heavy rain warning for West Bengal, Odisha, and Jharkhand; fishermen advised not to venture near the coast.

पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से 13 से 18 अगस्त के बीच पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों पर स्थित हो गया। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए झारखंड की तरफ बढ़ने की संभावना है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके ‘डिप्रेशन’ (कम दबाव के क्षेत्र) में बदलने की आशंका है।

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी कि तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तथा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में बने ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर’ (अच्छी तरह से बने कम दबाव के क्षेत्र) के कारण पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है।

13 अगस्त, शुक्रवार को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है।शुक्रवार को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी छत्तीसगढ़ में 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, 14 अगस्त को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और 15 व 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश हो सकती है। झारखंड में 13 और 14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है, और 15 व 16 अगस्त 2026 को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों के पास 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार तक हवा चल सकती है। मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है कि उत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के तटों के पास न जाएं।

Exit mobile version