April 20, 2024
Himachal

CM की एक शाम, कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

कांगड़ा, जिला कांगड़ा में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने, ‘मुख्यमंत्री की एक शाम, कांगड़ा के कर्मचारियों के नाम’ कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने, कोविड महामारी के बावजूद प्रदेश के सभी कर्मचारियों, और अधिकारियों के बकाया, और विभिन्न मांगों को समय-समय पर पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी और अधिकारी राज्य की प्रगति, और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने राज्य की प्रगति और खुशहाली में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद कर्मचारियों ने सदैव ही राज्य के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में, SMC अध्यापकों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है। NHM कर्मचारियों की उचित मांगों पर भी सरकार, सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए, सरकारी आवासीय भवनों के निर्माण के लिए, 3 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की ।

Leave feedback about this

  • Service