April 23, 2024
Himachal

भाजपा द्वारा धर्मशाला में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन

धर्मशाला, विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे हर दल और हर दल का कार्यकर्ता यह प्रयास कर रहा है कि, उसकी पार्टी की सरकार बने, और उसकी जीत हो। धर्मशाला में शनिवार को भाजपा द्वारा, कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के आयोजक भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा थे। इसके अलावा इस कार्यक्रम में भाजपा धर्मशाला मंडल के तमाम नेता, धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया भी मौजूद रहे।

वहीं राकेश शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, अगले महीने  विधानसभा के चुनाव शुरु होने जा रहे है, जिसको लेकर शनिवार को धर्मशाला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा, मिलन समारोह आयोजित किया गया। मिलन समारोह के माध्यम से कार्यकर्ताओं द्वारा, शक्ति प्रदर्शन किया गया। जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि, कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह देखने को मिला।

साथ ही उन्होंने बताया कि, मिलन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का मौका मिला, इसके अलावा उन्होंने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा, कल जिला कांगड़ा में होने जा रहा है। जिसको लेकर जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। और इस बार सरकार नहीं बल्कि रिवाज बदलेगा।

 

Leave feedback about this

  • Service