April 19, 2024
Himachal

अब स्काटलैंड में धूम मचाएगा हिमाचल का सेब जूस

हिमाचल,  स्विटजरलैंड के बाद अब सरकार, स्काटलैंड को 225 मीट्रिक टन जूस का एक्सपोर्ट करेगी। राज्य सरकार के HPMC अभी तक सेब का जूस कंसंट्रेट देश की कंपनियों को बेचता रहा है।
HPMC के पास अभी तक कुल 325 मीट्रिक टन सेब कंसंट्रेस मौजूद है। स्काटलैंड की कंपनी हिमाचली सेब का जूस खरीदने को राजी हो गई है। ट्रायल के रूप में 20 मीट्रिक टन जूस की पहली खेप भेजी जानी है। इसके बाद शेष 205 मीट्रिक टन सेब के जूस का निर्यात किया जाना है।
HPMC ने चालू सीजन में मंडी मध्यस्थता योजना के तहत, सेब से अभी 250 मीट्रिक टन सेब कंसंट्रेट जूस बनाया है। सेब सीजन में करीब 1000 मीट्रिक टन सेब का जूस तैयार किया जाना है। इसमें से HPMC अपने उपभोक्ताओं की जूस की मांग को भी पूरा करता है।
पिछले साल स्विटजरलैंड की कंपनी ने, HPMC के पास फिलहाल जूस की मांग नहीं भेजी है। पिछली बार स्विटजरलैंड की कंपनी ने पौने दो सौ मीट्रिक टन, जूस खरीदा था।

Leave feedback about this

  • Service