N1Live National हिमंता बिस्वा सरमा ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं, इसलिए कांग्रेस को लेकर दे रहे गलत बयानः प्रमोद तिवारी
National

हिमंता बिस्वा सरमा ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं, इसलिए कांग्रेस को लेकर दे रहे गलत बयानः प्रमोद तिवारी

Himanta Biswa Sarma is not very educated, hence he is making false statements about Congress: Pramod Tiwari

26 मार्च । कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने शासन, धर्म, पाकिस्तान और ईंधन की उपलब्धता पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री एस. जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक दिन पहले कहा था, “जब भी कांग्रेस सरकार बनाएगी, तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में हो सकती है। जब कांग्रेस का भारत में कोई भविष्य नहीं है, तो कोई उस पार्टी में क्यों जाना चाहेगा।”

इस बयान पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, “हिमंता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, अगर वे ऐसा कह रहे हैं। भारत के संविधान के अनुसार कांग्रेस पार्टी केवल भारत की सीमाओं के भीतर ही काम करेगी। आपकी तमाम कमजोरियों के बावजूद असम अभी भी भारत का हिस्सा है। अगर हमारी सरकार बनती है तो वह भारत के भीतर ही काम करेगी। आपकी सरकार (हिमंता बिस्वा सरमा) फादरलैंड में बनेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल को फादरलैंड कहा है। इजरायल को फादरलैंड कहकर भारत माता का अपमान किया है।”

सीएम योगी के बयान ‘हमें मंदिर प्यारे हैं, इसलिए पैसा दे रहे हैं’ पर प्रमोद तिवारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि उनके अधिकारियों द्वारा उन्हें ठीक से जानकारी नहीं दी जा रही है, उन्हें स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। मैंने खुद उत्तर प्रदेश में व्यापक रूप से काम किया है। मेरे कार्यकाल के दौरान अयोध्या में राम की पैड़ी का विकास हुआ। मथुरा में यात्रियों के लिए विश्राम गृह बनाए गए और सुविधाओं में सुधार किया गया। काशी में भी इसी तरह का काम किया गया। अगर सीएम योगी भाजपा के संविधान से चलते हैं तो कुछ नहीं कहना है।”

सिखों के पवित्र स्थल नानक माता जो पहले उत्तर प्रदेश में था, उसका विकास किया। बौद्ध परिपथ का शुभारंभ मैंने अपने कार्यकाल में किया था। भारत के संविधान के अनुसार सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों का सुंदरीकरण और विकास किया।

Exit mobile version