N1Live Himachal अंतरराष्ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव के दौरान हुआ खौफनाक हादसा
Himachal

अंतरराष्ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव के दौरान हुआ खौफनाक हादसा

कुल्‍लू, अंतरराष्ट्रीय कुल्‍लू दशहरा उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मेला स्‍थल पर लगाए एक झूले का टायर खुलकर लोगों के ऊपर आ गिरा। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यहां दशहरा उत्‍सव के पहले दिन देर रात को हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर झूले को सील कर छानबीन आरंभ कर दी है। ढालपुर मैदान में लगा सबसे बड़े झूला, जिसमें देर रात करीब नौ बजे यह हादसा हुआ। झूले में लगाया गया टायर अचानक खुल गया। झूले में लगा टायर गिरने से दो पर्यटक और एक स्थानीय युवती को गंभीर चोटें आई हैं।

गनीमत रही कि झूला रुक गया था यदि झूला चल रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है। हादसे के वक्‍त लोग झूले से नीचे उतर रहे थे। युवती जैसे ही झूले से बाहर निकले उसके सिर को छूता हुआ टायर पास खड़ी दूसरी लड़की पर गिरा और वह बेसुध हो गई।

हादसे की सूचना तुंरत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचे कर झूले को सील कर दिया है। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आखिर झूले को पास किस अधिकारी ने किया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version