N1Live National कांग्रेस को वोट दिया तो हिमाचल प्रदेश की तरह सभी योजनाएं हो बंद हो जाएंगीः पीयूष हजारिका
National

कांग्रेस को वोट दिया तो हिमाचल प्रदेश की तरह सभी योजनाएं हो बंद हो जाएंगीः पीयूष हजारिका

If Congress is in power, all restrictions will be lifted like in Himachal Pradesh: Varsha Hazarika

4 अप्रैल । असम के मंत्री और जगीरोड से भाजपा उम्मीदवार पीयूष हजारिका ने राहा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार शशिकांत दास के लिए प्रचार किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीयूष हजारिका ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर निशाना साधा।

जनता को संबोधित करते हुए पीयूष हजारिका ने कहा कि चुनाव के लिए अब चार दिन बचा है, वोट किसको दोगे? कौन-कौन बीजेपी को वोट देगा? क्या कांग्रेस को आप लोग वोट देंगे? उन्होंने कहा कि मामा का सरकार आयेगी तो दो सिलेंडर फ्री हो जाएगा, एक दुर्गा पूजा और एक बिहू में मिलेगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जो बोलते हैं, वो करते हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए योजना बनाई है।

महिलाओं के लिए 3000 रुपए महीना, युवाओं को 2 लाख नौकरियां देंगे। महिलाओं को बिजनेस के लिए 25000 रुपए दिया जाएगा। अरुणोदय योजना के तहत 9000 रुपए दिए जाएंगे।

हजारिका ने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आएगी तो सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां सभी योजनाएं बंद हैं। विधायक और सांसद की सेलरी वहां कम कर दी गई है। कांग्रेस का हिमाचल मॉडल है, जहां सब बंद है। हमारा मॉडल महिलाओं को 3000 महीने देने का है। राहुल गांधी बोलते हैं, “सब सबको पैसा देंगे,” जबकि भाजपा की सरकार आएगी तो 2 लाख नौकरियां मिलेंगी।

रैली के बाद आईएएनएस से बातचीत में पीयूष हजारिका ने कहा, “हमारी योजनाएं बहुत लोकप्रिय रही हैं। लोग इनकी सराहना करते हैं और आशा करते हैं कि हमारी सरकार फिर से सत्ता में आएगी। ये योजनाएं जारी रहेंगी। लोगों को हिमंता बिस्वा सरमा पर पूरा भरोसा है और वे उन पर दूसरों से कहीं अधिक विश्वास करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने असम के 1 लाख युवाओं को रोजगार के लिए 1-1 लाख रुपए दिए थे। अगर दोबारा सरकार बनेगी 10 लाख युवाओं को 5-5 लाख रुपए रोजगार के लिए दिए जाएंगे। इस सरकार में 1 लाख 65 हजार युवाओं को नौकरी दी है, हालांकि चुनाव के दौरान 1 लाख नौकरी देने का ही वादा किया था। युवाओं के लिए भाजपा ने कई योजनाएं बनाई हैं। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में असम के विकास के लिए बहुत से कार्य किए।

Exit mobile version