N1Live National अगर टीएमसी छोड़ने वाले सभी गद्दार तो सवाल है आपने पार्टी कैसे चलाई, रिजु दत्ता ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
National

अगर टीएमसी छोड़ने वाले सभी गद्दार तो सवाल है आपने पार्टी कैसे चलाई, रिजु दत्ता ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

"If everyone who leaves the TMC is a traitor, then the question arises: how did you run the party?" — Riju Dutta takes aim at Mamata Banerjee.

टीएमसी से सस्पेंड किए गए नेता रिजु दत्ता ने टीएमसी और टीएमसी नेताओं पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पहले कहा था कि टीएमसी में काम करने लायक माहौल नहीं है। इसके बाद तमाम नेता, सांसद और विधायक सामने आकर यही बात कह रहे हैं।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान रिजु दत्ता ने कहा कि टीएमसी के नेता कह रहे हैं कि पार्टी में काम करने लायक माहौल नहीं है, वह सही कह रहे हैं। ‘ट्रेडमिल बजट’ की वजह से ही पश्चिम बंगाल की यह हालत हुई है। सवाल यह है कि जो छोड़कर जा रहे हैं, क्या सभी बेईमान हैं और पार्टी में बैठे नेता ही सच्चे हैं? ऐसा नहीं है। अगर छोड़कर जाने वाले गद्दार हैं तो सवाल आप पर भी है कि आपने पार्टी किस तरह चलाई है?

ममता बनर्जी के फेसबुक लाइव पर रिजु दत्ता ने कहा कि अगर 2026 की हार को स्वीकार नहीं करेंगे तो जीते हुए चुनाव को कैसे स्वीकार करेंगे? अभी तक दीदी मान ही नहीं रही हैं कि वह हार गई हैं। वह आरोप लगा रही हैं कि भाजपा वोट चोरी से जीती है। भारी मतदान हुआ है। उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। जो मंत्री, विधायक आज पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्हें गद्दार कह रही हैं तो उन्हें मंत्री, विधायक बनाया किसने?

उन्होंने कहा कि सब लोग बस एक ही इंसान की वजह से पार्टी छोड़ रहे हैं, वह हिटलर की तरह शासन चला रहा था। वह धमकी देता था। पार्टी तो है नहीं, लेकिन वह आज भी नेशनल जनरल सेक्रेटरी बना घूम रहा है। सबको गद्दार बोलने से पहले दीदी को अपने आसपास के कुछ लोगों को जरूर देखना चाहिए।

कांग्रेस और टीएमसी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस को ममता दीदी या टीएमसी की क्या जरूरत है? अगर टीएमसी इस बार जीत जाती तो इंडिया गठबंधन में खुद को सबसे बड़ा नेता बतातीं। अगर आज भी कांग्रेस उन्हें जगह दे रही है तो बड़ी बात है। कांग्रेस को इनकी क्या जरूरत है?

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के युवराज अमेरिका आंख के इलाज के लिए जाने वाले हैं। वह रोजाना कोर्ट में पत्र दे रहे हैं, लेकिन गिरफ्तार टीएमसी नेताओं की इन्हें कोई चिंता नहीं है। उनकी फीस भी पार्टी की तरफ से नहीं दी जा रही है। आप लोगों के साथ हैं नहीं तो फेसबुक लाइव करने से कोई फायदा नहीं है।

Exit mobile version