N1Live National झारखंड में भाजपा 8 और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी चार सीटों पर आगे
National

झारखंड में भाजपा 8 और ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी चार सीटों पर आगे

In Jharkhand, BJP candidates are ahead on 8 seats and 'India' alliance candidates are ahead on four seats.

रांची, 4 जून। झारखंड की 14 में से 12 लोकसभा सीटों पर पहले और दूसरे राउंड की काउंटिंग का नतीजा सामने आया है। इनमें से आठ सीटों पर भाजपा-आजसू के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशी दो-दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी झामुमो के समीर मोहंती पर करीब 38 हजार मतों से बढ़त बनाई है। पलामू में भाजपा के विष्णु दयाल राम ने प्रतिद्वंद्वी राजद की ममता भुइयां पर करीब 30 हजार मतों की बढ़त बनाई है। दुमका में भाजपा की सीता सोरेन झामुमो के नलिन सोरेन से करीब दस हजार मतों से आगे चल रही हैं।

कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा देवी अपने प्रतिद्वंद्वी सीपीआई एमएल के विनोद सिंह से करीब 1,800 मतों से आगे चल रही हैं। हजारीबाग में भाजपा के मनीष जायसवाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जेपी पटेल से 12 हजार मतों से आगे हैं। लोहरदगा में भी भाजपा के समीर उरांव कांग्रेस के सुखदेव भगत से एक हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा शुरुआती राउंड में पिछड़ गए हैं। वहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने करीब नौ हजार मतों से बढ़त हासिल कर ली है।

सिंहभूम में झामुमो की जोबा मांझी ने पांच राउंड के बाद भाजपा की गीता कोड़ा से करीब 16 हजार मतों से बढ़त बना ली है। धनबाद सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह ने भाजपा के ढुल्लू महतो से मामूली बढ़त बनाई है।

गोड्डा सीट पर भाजपा के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव पर करीब 10 हजार मतों से बढ़त बना ली है। राजमहल सीट पर झामुमो के विजय कुमार हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी पर करीब सात हजार मतों से बढ़त बनाई है।

Exit mobile version