N1Live World 2023 पारिस्थितिक सभ्यता क्वेई यांग अंतर्राष्ट्रीय मंच का उद्घाटन
World

2023 पारिस्थितिक सभ्यता क्वेई यांग अंतर्राष्ट्रीय मंच का उद्घाटन

बीजिंग, 2023 पारिस्थितिक सभ्यता क्वेई यांग अंतर्राष्ट्रीय मंच 8 जुलाई को चीन के क्वी च्यो प्रांत के क्वेई यांग शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, चीनी उप प्रधानमंत्री ल्यू क्वोचोंग ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

ल्यू क्वोचोंग ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के अंतर्राष्ट्रीय मंच के रूप में पारिस्थितिक सभ्यता क्वेई यांग अंतर्राष्ट्रीय मंच दस वर्षों में सफलतापूर्वक रूप से आयोजित किया गया है। अब यह मंच वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण और सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन गया है। वर्तमान मंच का प्रमुख मुद्दा है “मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व और आधुनिकीकरण के लिए साजिश – हरित और कम कार्बन विकास को बढ़ावा देना”।

यह मंच गहराई से अनुभवों का आदान-प्रदान करेगा और बड़े पैमाने पर आम सहमति बनाएगा, जिसका निश्चित रूप से सकारात्मक और दूरगामी प्रभाव होगा।

ल्यू क्वोचोंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन सरकार पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को बहुत महत्व देती है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना मानव जाति की सामान्य जिम्मेदारी है। चीन विभिन्न देशों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को और मजबूत करने, वैश्विक पर्यावरण प्रशासन में सक्रिय रूप से भाग लेने को तैयार है, ताकि संयुक्त रूप से वैश्विक पारिस्थितिक सभ्यता के निर्माण को एक नए स्तर पर बढ़ावा दिया जा सके।

Exit mobile version