April 4, 2026
National

‘लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव अब नहीं चलेगा’, यूसीसी के खिलाफ विरोध पर शाइना एनसी का जवाब

‘Incitement and false narratives will no longer work’, Shaina NC responds to protests against UCC

4 अप्रैल । शिवसेना नेता शाइना एनसी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से यूसीसी का विरोध किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा।

गुजरात में यूसीसी लगाए जाने के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर शाइना एनसी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को यह सोचना चाहिए कि यूसीसी बिल आखिर क्या है। सिर्फ लोगों को भड़काना और गलत नैरेटिव सेट करना अब नहीं चलेगा।”

वहीं, मालदा हिंसा में एआईएमआईएम मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी पर शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, “एआईएमआईएम जैसी पार्टियां सिर्फ लोगों को गुमराह करती हैं और उनका मकसद कभी भी शांति कायम करना नहीं रहा है। इस संदर्भ में, जब पुलिस कार्रवाई करती है और उन्हें गिरफ्तार करती है, तो यह इस आधार पर होगा कि उनके खिलाफ सबूत मौजूद हैं। वैसे भी, कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और यह पहली बार नहीं है कि पश्चिम बंगाल में लोग कानून को अपने हाथों में ले रहे हैं।”

घुसपैठ पर सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए शाइना एनसी ने कहा, “मुख्यमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि घुसपैठिए देश को अस्थिर करते हैं। इसलिए घुसपैठियों को बाहर करना हमारा फर्ज बनता है। कुछ लोग अपने वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को शरण देते हैं।”

शिवसेना नेता ने आगे कहा, “कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठियों का समर्थन किया है और अल्पसंख्यक समुदाय को गुमराह करके राजनीति की है। उसकी यह वोटबैंक की राजनीति लंबे अरसे से चली आ रही है। 2014 के बाद पहली बार है कि साफ-स्वच्छ चुनाव प्रक्रिया चल रही है। नक्सलवाद और आतंकवाद को खत्म किया जा रहा है।”

राघव चड्ढा के मामले में शिवसेना नेता ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और उनके लोगों का एजेंडा बिल्कुल स्पष्ट है। वे सरकार के खिलाफ बोलने वालों को बढ़ावा देते हैं और जो देश को पहले रखते हैं, उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाते हैं। राघव चड्ढा के बयान राष्ट्रहित में थे। आम आदमी पार्टी ने जो कार्रवाई उनके खिलाफ की है, उससे पार्टी में असुरक्षा की स्थिति दिखाई देती है।”

Leave feedback about this

  • Service