N1Live National भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए: रविदास मेहरोत्रा
National

भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए: रविदास मेहरोत्रा

India should not play cricket matches with Pakistan: Ravidas Mehrotra

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान का भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने पर समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए।

लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में सपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियां कर रहा है, और पहलगाम में हमारे बेगुनाह लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। जब तक ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है, पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान पहले कहे कि कोई आतंकी घटना नहीं होगी, इस बयान के बाद ही मैच खेलना चाहिए। अगर नहीं कहता है तो मैच नहीं होना चाहिए।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर सपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा देश में सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम तनाव पैदा करना चाहती है, नफरत फैला रही है और देश को बांटने का काम कर रही है। आज देश में लोकतंत्र गंभीर खतरे में है। भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से लोगों की आवाज को दबाना चाहती है और विपक्ष को चुप कराकर लोकतंत्र को कमजोर और खत्म करने की कोशिश कर रही है।

मदरसों को लेकर यूपी सरकार के फैसले पर सपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूरे राज्य में नफरत का माहौल बनाना चाहते हैं। मदरसों के इंस्पेक्शन के साथ-साथ, विदेशी फंड लेने वाले संगठनों की भी जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि सभी मदरसे, जहां बच्चे शिक्षा पाते हैं, बंद हो जाएं। इसलिए, मदरसों की इनकम की जांच का आदेश दिया गया है। अगर ऐसी जांच होती है, तो अन्य संगठनों की भी जांच होनी चाहिए।

राहुल गांधी के चीन संबंधित बयान पर सदन में हुए हंगामे पर सपा नेता ने कहा कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख ने एक किताब लिखी थी, जिसे केंद्र सरकार ने बैन कर दिया। आज जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो रक्षा मंत्री ने उन्हें बोलने से रोक दिया। संसद लोगों की चिंताओं को आवाज देने का एक मंच है। जिस तरह से सत्ताधारी पार्टी ने विपक्ष के नेता को बोलने से रोका, वह साफ दिखाता है कि भाजपा सरकार तानाशाही तरीके से जनता की आवाज को दबा रही है।

Exit mobile version