June 28, 2025
National

भारतीय तटरक्षक बल ने तीन श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया

Indian Coast Guard arrests three Sri Lankan nationals

भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार को तमिलनाडु के धनुषकोडी के पास तीन श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। इन पर आरोप है कि ये अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे थे। ये व्यक्ति आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं।

तीन श्रीलंकाई नागरिकों में दो सिंहली और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के कारण भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। तटरक्षक बल ने उन्हें पकड़कर समुद्री पुलिस को सौंप दिया और आगे की जांच चल रही है। जांच में पता चलेगा कि यह लोग इससे पहले क्या कभी भारत में घुसपैठ कर चुके हैं।

धनुषकोडी, तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच निकटता के कारण नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की घुसपैठ का एक संवेदनशील क्षेत्र है। रामेश्वरम से लगभग 20 किमी दूर धनुषकोडी, श्रीलंका के मन्नार से केवल 31 किमी दूर है, जिस वजह से यहां अवैध गतिविधियां देखने के लिए मिलती हैं।

हालांकि, भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखते हैं और यहां सक्रिय रूप से अवैध घुसपैठ की रोकथाम के अलावा कुछ श्रीलंकाई आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों पर भी पैनी नजर रखी जाती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तटरक्षक बल ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है, और स्थानीय मछुआरों को भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

भारतीय तटरक्षक बल लगातार मछुआरों से संपर्क साधते हैं और जानकारी जुटाने का प्रयास करते हैं कि अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध दिखे तो वो तुरंत इसकी सूचना दें। इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने पिछले शनिवार को समुद्र के रास्ते नाव छोड़कर तमिलनाडु आए दो लोगों इमानुएल मुशाब और अजितन को गिरफ्तार कर लिया।

Leave feedback about this

  • Service