March 19, 2026
National

इंदौर अग्निकांड: बिहार के 6 लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

Indore fire: CM Nitish expresses grief over the death of 6 people from Bihar, announces financial assistance for the affected families

19 मार्च । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग प्वाइंट में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले छह लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मृतकों के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई, जिसने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में बिहार के किशनगंज के रहने वाले छह लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बंगाली चौराहा क्षेत्र में स्थित बृजेश्वरी कॉलोनी में कार को चार्ज किया जा रहा था, तभी चार्जिंग के दौरान आग लग गई और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया। पूरी इमारत में आग की लपटें नजर आने लगीं। इस आग की चपेट में घर के अंदर रखे गैस सिलेंडर भी आ गए और एक-एक कर कई गैस सिलेंडर में धमाका हुआ। इसके चलते मकान का कुछ हिस्सा भी ढह गया।

बताया गया कि इंदौर के बंगाली चौराहे के पास हुई इस घटना के शिकार विजय सेठिया की बेटी रुचिका, नाती तन्य जैन, नातिन राशि जैन मंगलवार की रात ही इंदौर अपने फूफा के घर पहुंची थी। रुचिका अपने बीमार पिता से मिलने गई थी, जबकि कार्तिक सेठिया अपने ताऊ और ताई से मिलने गए थे। रुचिका के पिता विजय सेठिया लगभग एक महीने से इंदौर में अपने बहनोई के घर पर इलाज के लिए रुके थे, तो बेटी रुचिका अपने बच्चों के साथ पिता को देखने गई थी। विजय सेठिया किशनगंज में 30 से 40 वर्षों से किराए के मकान में रहते थे।

Leave feedback about this

  • Service