N1Live Entertainment ‘भोजपुरी बवाल’ के बाद इंडस्ट्री में दो फाड़, अंजना सिंह ने काजल राघवानी पर साधा निशाना
Entertainment

‘भोजपुरी बवाल’ के बाद इंडस्ट्री में दो फाड़, अंजना सिंह ने काजल राघवानी पर साधा निशाना

Industry split following 'Bhojpuri Bawaal'; Anjana Singh takes aim at Kajal Raghwani.

वेब रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के शो प्रीमियम होने के बाद पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बटती दिख रही हैं। काजल राघवानी द्वारा पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस विवाद पर अभिनेत्री अंजना सिंह ने काजल का नाम लिए बिना उन पर सहानुभूति लेने बात की।

अभिनेत्री अंजना सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए काजल राघवान को अपने रिश्ते संभालने की हिदायत दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर तीन नोट शेयर किए, जिसमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से काजल के लिए कहा कि वे सभी से सहानुभूति मांगती हैं। उन्होंने अपनी पहली स्टोरी में नोट लिखा, “हमारी इंडस्ट्री में एक मौसी हैं (खाला), जो ऑन-ऑफ स्क्रीन पूरी मंथरा का रोल प्ले करती हैं।”

उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी में लिखा, “राम राम क्या दिन आ गए हैं, गाड़ी एक और मालिक दो। सही है, सही है।”

आखिरी में लिखा, “लोगों को बहुत सहानुभूति चाहिए। ये लोग जब किसी के साथ रहते हैं तो कहते हैं, ‘क्योंकि मैं इनके साथ हूं, इसलिए लोग काम नहीं देते,’ और जब इंसान साथ नहीं रहता तो लोगों के पास रो रो कर बुराई करना और सहानुभूति पाना शुरू कर देते हैं। भाई, अपने रिश्ते खुद संभालो, लोगों के पास जाकर रोने और बुराई करने से कुछ नहीं मिलेगा, बड़े हो जाओ।”

हालांकि, अभिनेत्री अंजना सिंह ने अपने पोस्ट में कहीं भी काजल राघवानी के नाम का जिक्र नहीं किया है।

दरअसल, रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेत्री काजल राघवानी ने मुख्य रूप से पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल राघवानी ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2008 की फिल्म ‘कैसे हो जा प्यार’ की शूटिंग के दौरान उनसे बिना बताए और उनकी सहमति के बिना जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने की कोशिश की गई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पवन सिंह कथित तौर पर सेट छोड़कर चले गए थे।

वहीं, काजल ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर आरोप लगाया था कि ‘आशिक आवारा’ के दौरान उनका एक गाना शूट होने वाला था, जिसे बाद में उनसे लेकर आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्मा लिया गया था। उन्होंने आम्रपाली पर असुरक्षा महसूस करने का भी जिक्र किया था।

Exit mobile version