N1Live General News आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की
General News

आईपीएल 2026: बीसीसीआई ने 18 राज्यों और 1 यूटी के 30 शहरों में फैन पार्क के फेज 2 की घोषणा की

IPL 2026: BCCI announces Phase 2 of Fan Parks in 30 cities across 18 states and 1 UT

 

मुंबई, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फैन पार्क 2026 के फेज 2 की घोषणा कर दी है। इसका मकसद 18 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) के 30 शहरों में आईपीएल के अनुभव को रोमांचक तरीके से पहुंचाना है।

 

 

फैन पार्क 18-19 अप्रैल से 23-24 मई तक छह वीकेंड में लगेंगे, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों के फैंस को एक जीवंत माहौल में आईपीएल का अनुभव करने का मौका मिलेगा।

 

पुथुपल्ली (केरल), मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश), चंबा और मंडी (हिमाचल प्रदेश), गोलाघाट और सिलचर (असम), और इंफाल (मणिपुर) जैसे कई शहर पहली बार आईपीएल फैन पार्क होस्ट करेंगे, जिससे यह पहल नए क्षेत्रों और दर्शकों तक पहुंचेगी।

 

हर सप्ताह, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जोन में कई फैन पार्क होंगे ताकि बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय भागीदारी को बढ़ावा दिया जा सके।

 

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “हर फैन पार्क में लाइव मैच स्क्रीनिंग के साथ-साथ संगीत, मनोरंजन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने के जोन और वर्चुअल बैटिंग जोन, बॉलिंग नेट, फेस पेंटिंग जैसी एक्टिविटी और पिच परफेक्ट (बैलेंस का गेम), गेम ऑफ थ्रोज (अपने निशाने को टेस्ट करें) और डोंट मिस द बॉल (एक तेज रिफ्लेक्स चुनौती) जैसे फैन के पसंदीदा गेम जैसे कई दिलचस्प ऑन-ग्राउंड अनुभव होते रहेंगे।”

 

फैन पार्क इन वीकेंड में होंगे:

 

सप्ताह 4: 18 और 19 अप्रैल

 

बठिंडा (पंजाब), कोटा (राजस्थान), बेलगावी (कर्नाटक), पुथुपल्ली (केरल), जमशेदपुर (झारखंड)

 

सप्ताह 5: 25 और 26 अप्रैल

 

अमृतसर (पंजाब), बीकानेर (राजस्थान), मंगलगिरी (आंध्र प्रदेश), डिंडीगुल (तमिलनाडु), धनबाद (झारखंड)

 

सप्ताह 6: 2 और 3 मई

 

चंबा (हिमाचल प्रदेश), सूरत (गुजरात), सोलापुर (महाराष्ट्र), तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)

 

सप्ताह 7: 9 और 10 मई

 

मंडी (हिमाचल प्रदेश), राजकोट (गुजरात), हुबली (कर्नाटक), पुडुचेरी (पुडुचेरी), गोलाघाट (असम)

 

सप्ताह 8: 16 और 17 मई

 

पटियाला (पंजाब),

 

इंदौर (मध्यप्रदेश), शिवमोग्गा (कर्नाटक), इंफाल (मणिपुर), गोवा

 

सप्ताह 9: 23 और 24 मई

 

आगरा (उत्तर प्रदेश), भिलाई (छत्तीसगढ़), कोल्हापुर (महाराष्ट्र), वारंगल (तेलंगाना), सिलचर (असम)

 

Exit mobile version