N1Live National आईपीआरसीएल में सीनियर मैनेजर सहित 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट और सैलरी
National

आईपीआरसीएल में सीनियर मैनेजर सहित 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की लास्ट डेट और सैलरी

IPRCL Recruitment for 23 Senior Manager and Other Posts, Know Last Date of Application and Salary

22 फरवरी । सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ बेहतर तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) ने जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर सहित विभिन्न 23 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है।

जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आईपीआरसीएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगा है, उनमें डिप्टी मैनेजर (सिविल) के 2 पद, डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 1, डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) के 1, डिप्टी मैनेजर (आईटी) के 1, डिप्टी मैनेजर (एचआर) के 1, डिप्टी मैनेजर (फाइनेंस) के 1, डिप्टी मैनेजर (ऑपरेशंस एंड बीडी) के 1, सीनियर मैनेजर (फाइनेंस)/मैनेजर (फाइनेंस) के 1, सीनियर मैनेजर (एस एंड टी) के 1, जेजीएम (मैकेनिकल) के 1, एजीएम (सिविल)/जेसीएम (सिविल) के 2, एजीएम (प्रोजेक्ट्स) के 1, सीजीएम (इलेक्ट्रिकल) के 4, सीजीएम (इलेक्ट्रिकल) के 1, सीजीएम (एस एंड टी) के 1, सीजीएम (एच. क्यू।) में के 1, सीजीएम (मैकेनिकल) के 1, और सीजीएम (फाइनेंस) के 1 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए। जारी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, मेरिट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं, चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 40,000 से 280,000 रुपए प्रति महीने होगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर जाने के बाद पदों के लिए जो नोटिफिकेशन जारी की गई है, उस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। अधिसूचना में दिए गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स की कॉपी को अटैच करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और दिए गए पते पर पोस्ट कर दें।

Exit mobile version