N1Live National इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर निकली वैकेंसी, 19 नवंबर से करें आवेदन
National

इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर निकली वैकेंसी, 19 नवंबर से करें आवेदन

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इरकॉन ने लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुबंध के आधार पर मैनेजर/इलेक्ट्रिकल की कुल 37 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की हैं।

इरकॉन की ओर से मैनेजर/इलेक्ट्रिकल पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में जनरल के 13, ओबीसी के 11, एससी के 7, ईडब्ल्यूएस के 3 और एसटी के 3 पद शामिल हैं।

मैनेजर/इलेक्ट्रिकल के 37 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा मानक और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फुल-टाइम ग्रेजुएशन की डिग्री, जिसमें कम से कम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हो, होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों के पास रेलवे, मेट्रो रेल, पावर ट्रांसमिशन/डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज में इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन, प्रोक्योरमेंट, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग/टीआरडी मेंटेनेंस का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, रेलवे ओएचई/पावर सप्लाई/स्काडा, ई एंड एम और इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी डायवर्जन के अनुभव वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवेदकों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वॉक-इन इंटरव्यू 19 और 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से ‘इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, पूर्वी क्षेत्र – 378, प्रांतिक पल्ली, कासबा, 47बी बस स्टैंड के पास, कोलकाता-700107’ पते पर और 23 नवंबर को सुबह 10 बजे से ‘इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड, हाउस नबंर – 6, दूसरी मंजिल, कोयल होटल के सामने, विवेकानन्द पथ, उलुबारी, गुवाहाटी, असम – 781007’ पते पर आयोजित किए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए पंजीकरण ऊपर बताई गई जगह पर सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। वहीं, उम्मीदवार ऊपर बताई गई तारीख और जगह पर दोपहर 1:00 बजे तक ही अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले इरकॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित रिक्तियों के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर अपने साथ ले जाएं।

Exit mobile version