19 जून । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रमुख उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार ने ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी) समेत विभिन्न 10 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसरो-एसडीएससी शार की ओर से जारी 10 रिक्तियों में गणित और भौतिकी पढ़ाने के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (गणित) का 1, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान पढ़ाने के लिए ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (विज्ञान) का 1, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – वर्क एक्सपीरियंस टीचर (डब्ल्यूईटी) का 1, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (तेलुगु) का 1 और प्राइमरी टीचर के 6 पद शामिल हैं।
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 जून की सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इसरो-एसडीएससी शार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (गणित) और ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (विज्ञान) पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एनसीटीई से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से चार वर्ष का इंटीग्रेटेड डिग्री कोर्स, जिसमें संबंधित विषय और कुल मिलाकर (बीएड कंपोनेंट सहित), आदि कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर – (डब्ल्यूईटी) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री, कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ, आदि होना चाहिए।
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (तेलुगु) के लिए बैचलर या उसके बराबर की डिग्री, जिसमें तेलुगु मुख्य विषय हो या 3 बराबर वैकल्पिक विषयों में से एक हो या तेलुगु में ओरिएंटल लैंग्वेज (बीओएल) में बैचलर डिग्री या तेलुगु में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री, आदि होना चाहिए।
प्राइमरी टीचर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी/इंटरमीडिएट और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनयम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 7 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 35,400 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन और प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 750 रुपए तय किया गया है। हालांकि, महिलाएं/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व-सैनिक को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

