N1Live Entertainment पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश
Entertainment

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

Jannat Zubair became Pulkit and Divyendu's 'doll', shared an emotional post and said - this was the real search.

9 मई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। इस सीरीज में उन्होंने अभिनेता पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की बहन गुड़िया का किरदार निभाया है।

जन्नत, इन्फ्लुएंसर होने के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन कई समय से वे ऐसे प्रोजेक्ट की तलाश में थीं, जो उनके अभिनय कौशल को नई दिशा दे। अभिनेत्री का कहना है कि ‘ग्लोरी’ में उनके द्वारा निभाया गया ‘गुड़िया’ का किरदार की तलाश में कई समय से थीं।

गुरुवार को जन्नत ने इंस्टाग्राम पर सीरीज की बीटीएस तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने नोट लिखा, “मैंने सालों तक ऐसे रोल का इंतजार किया, जो मुझे सच में अपना लगे और ‘गुड़िया’ सही समय पर मेरे पास आ गई। यह मेरा पहला नेटफ्लिक्स और ओटीटी प्रोजेक्ट था, इसलिए मैं हर दिन कुछ नया सीख रही थी।”

जन्नत ने बताया कि शूटिंग के दौरान वे हर दिन कुछ नया सीख रही थीं। वे हर सीन को गहराई से महसूस करती थीं और अपना सौ प्रतिशत देती थीं। सीरीज और गुड़िया को मिल रहे प्यार को लेकर अभिनेत्री ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “शो और गुड़िया को जो प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए बहुत खास है। मुझे देखने और जुड़ने के लिए आप सभी का शुक्रिया।”

अभिनेत्री ने निर्देशक को खास पर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “हमारे डायरेक्टर ने सेट पर मुझे सुरक्षित और आरामदायक माहौल दिया, जिससे परफॉर्म करना आसान हो गया।

अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकारों पुलकित सम्राट और दिव्येंदु का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, “आपकी गर्मजोशी, देखभाल और हर चीज को आरामदायक बनाने के लिए धन्यवाद।”

पुलकित को खासतौर पर धन्यवाद देते हुए जन्नत ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “सेट पर सबसे बढ़िया खाना ऑर्डर करने और सबको अच्छा खाना सुनिश्चित करने के लिए थैंक यू।”

जन्नत ने पूरी टीम और नेटफ्लिक्स का भी आभार जताया। उन्होंने लिखा कि इससे बेहतर टीम उन्हें नहीं मिल सकती थी। अंत में जन्नत ने लिखा, “‘गुड़िया’ हमेशा मेरे साथ रहेगी।”

Exit mobile version