February 19, 2026
Entertainment

भाई राजा बाबू को याद कर जया प्रदा ने पोस्ट किया भावुक नोट

Jaya Prada posted an emotional note remembering her brother Raja Babu.

19 फरवरी । बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा के भाई और प्रोड्यूसर राजा बाबू को इस दुनिया से गए हुए एक साल पूरा हो गया है। बुधवार को अभिनेत्री ने अपने भाई को याद करते हुए भावुक नोट लिखा।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर भाई की तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने लिखा, “प्रिय राजा, हम सब आपको बहुत याद कर रहे हैं। भाई परिवार में एक ऐसा शख्स होता है, जो कई रिश्तों की जगह ले लेता है। वह कभी पिता की तरह संभालता है, तो मां की तरह प्यार भी करता है, बहन की तरह कभी-कभी चिढ़ाता भी है और दोस्त की तरह हर मुश्किल में साथ खड़ा रहता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आपको इस दुनिया से गए हुए एक साल हो गए हैं, प्रिय भाई। लेकिन, ऐसा एक भी दिन नहीं बीतता, जब हम आपको याद न करें। आपका प्यार और यादें हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। हम आपको हर पल याद करते हैं और याद करते रहेंगे।”

बता दें कि साल 2025 में राजा बाबू का निधन हैदराबाद के अस्पताल में हुआ था। इस दुखद खबर की जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। वहीं, राजा का अंतिम संस्कार भी हैदराबाद में किया गया था।

अभिनेत्री के बड़े भाई राजा बाबू ने भी फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की चाह रखी, लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने ‘शारदा’, ‘सन्नई अप्पन्ना’, और ‘प्रेम तपस्या’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था, लेकिन वहां पर उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी।

इसके अलावा, राजा ने ‘सावन का महीना’ जैसी फिल्म का निर्माण किया, जिसमें जयाप्रदा और ऋषि कपूर मुख्य भूमिका में थे, लेकिन यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी थी।

राजा बाबू की निजी जिंदगी की बात करें, तो उन्होंने साल 1999 में ऊषा नाम की एक लड़की से शादी की थी।

Leave feedback about this

  • Service