N1Live Entertainment ‘टच बडी’ गाने पर बोलीं जोनिता गांधी, कलाकार के रूप में एक नया पहलू एक्सप्लोर करने का मौका मिला
Entertainment

‘टच बडी’ गाने पर बोलीं जोनिता गांधी, कलाकार के रूप में एक नया पहलू एक्सप्लोर करने का मौका मिला

Jonita Gandhi on the song 'Touch Buddy': Got a chance to explore a new side as an artiste

3 अप्रैल । प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी पवन सिंह के साथ गाए गए नए गाने ‘टच बडी’ को लेकर उत्साहित हैं। ‘डकैत अ लव स्टोरी’ के गाने के बारे में उन्होंने खुलकर बात की है। जोनिता का मानना है कि इस गाने के जरिए एक कलाकार के तौर पर एक नए पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका मिला।

उन्होंने बताया कि यह गाना उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव था, जिसने उन्हें खास तौर पर आकर्षित किया। जोनिता गांधी इस समय अपनी कलात्मक यात्रा के एक नए दौर में हैं। वे अब सिर्फ आवाज देने तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि स्क्रीन पर भी पूरी तरह छा जाना चाहती हैं। ‘टच बडी’ में उन्होंने न सिर्फ गाया है, बल्कि पूरे आत्मविश्वास के साथ डांस परफॉर्मेंस भी किया है।

जोनिता ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। मुझे डांस करना बहुत पसंद है, इसलिए इस गाने की ओर मैं खिंची चली गई। मैंने इसे एक किरदार निभाने के रूप में अपनाया। यह मेरी अपनी असलियत का विस्तार नहीं था, बल्कि एक कलाकार के रूप में मुझे एक नया पहलू एक्सप्लोर करने का मौका मिला।” उन्होंने आगे कहा, “एक कलाकार के तौर पर मैं खुद के और भी कई पहलुओं को एक्सप्लोर कर रही हूं। अभी और भी बहुत कुछ आने वाला है। मैंने तो अभी बस शुरुआत की है। अपना प्यार और साथ बनाए रखिएगा।”

गाने में जोनिता एक स्टाइलिश, चंचल और आत्मविश्वास से भरपूर अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ‘ग्रूव’, एटीट्यूड और सहजता इस ट्रैक का मुख्य आकर्षण है। गाने का तेलुगु वर्जन भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनके साथ राम मिरियाला नजर आ रहे हैं। दोनों भाषाओं के कलाकारों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिल रहा है। ‘टच बडी’ गाना फिल्म ‘डकैत: अ लव स्टोरी’ का गाना है।

फिल्म में आदिवि शेष, अनुराग कश्यप और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। यह एक बाइलिंगुअल प्रोजेक्ट है, जिसे हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। कहानी दो पुराने प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दोबारा मिलकर कई चोरियां करते हैं।

इसमें क्राइम, एक्शन और रोमांस का रोचक मिश्रण है। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यरलगाडा ने किया है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Exit mobile version