N1Live Entertainment पारिवारिक ड्रामे में खौफ का साया, ज्योति मिश्रा की ‘एक रात की दुल्हन’ इस दिन होगी रिलीज
Entertainment

पारिवारिक ड्रामे में खौफ का साया, ज्योति मिश्रा की ‘एक रात की दुल्हन’ इस दिन होगी रिलीज

Jyoti Mishra's 'Ek Raat Ki Dulhan' will release on this date, with a terrifying family drama.

17 अप्रैल । भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए हॉरर फिल्म ‘एक रात की दुल्हन’ जल्द ही दस्तक देने वाली है। यह फिल्म शुरू में सामान्य पारिवारिक ड्रामा की तरह लगेगी। लेकिन, धीरे-धीरे एक डरावनी और काली रात में तब्दील हो जाएगी।

अभिनेत्री ज्योति मिश्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की जानकारी दी। अभिनेत्री ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके लिखा, “फिल्म ‘एक रात की दुल्हन’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 17 अप्रैल को होने जा रहा है।”

अभिनेत्री अंजना सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पोस्टर शेयर कर ‘एक रात की दुल्हन’ फिल्म को सपोर्ट किया।

इश्तियाक शेख बंटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नूरसबा शेख ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में ज्योति मिश्रा लीड रोल में हैं। उनके अलावा अमित शुक्ला, अयाज खान, सोनी राज, और सीमा यादव जैसे कलाकार फिल्म में हैं।

कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें ज्योति मिश्रा को एक नवविवाहित लड़की के रोल में दिखाया गया, जिसके निधन के बाद उसके ससुराल के हालात खराब होने लगते हैं।

करीब 4 मिनट 35 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक गरीब परिवार की बेटी शादी के बाद दुल्हन बनकर ससुराल आती है। जैसे ही वह घर की दहलीज पार करती है, उसे तानों और नफरत का सामना करना पड़ता है।

ट्रेलर की शुरुआत शादी के बाद की पहली रात के कुछ दृश्य से होती है, जहां दुल्हन पानी मांगती हुई दिखाई देती है। जब वह कार से ससुराल पहुंचती है, तब भी वह पानी ही मांगती रहती है, लेकिन उसे पानी नहीं मिलता। इसके बजाय उसे सास के ताने सुनने पड़ते हैं।

अगली सुबह दुल्हन की मौत हो जाती है। इसके बाद एक ऐसा भयानक घटनाक्रम शुरू होता है, जिसकी ससुराल वालों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

Exit mobile version