N1Live Entertainment कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 3 मई को
Entertainment

कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं-2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 3 मई को

Kapil Sharma's 'Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2' to have its world television premiere on May 3

3 मई । मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा की कॉमेडी-ड्रामा ‘किस किस को प्यार करूं-2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब टीवी पर प्रसारित होने जा रही है। मेकर्स ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की पुष्टि की।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का क्लिप शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “मोहन की दूसरी बीवी: मीरा”। ‘किस किस को प्यार करूं-2’ 3 मई को दोपहर 1 बजे सिर्फ स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी।”

फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और यह 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को पहले के मुकाबले दर्शकों से ज्यादा प्यार नहीं मिला। फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली थी।

फिल्म में कपिल और त्रिधा के अलावा, आयशा खान, पारुल गुलाटी और हीरा वरीना मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अखिलेंद्र मिश्रा कपिल शर्मा के पिता के रोल में हैं।

फिल्म भोपाल के रहने वाले मोहन (कपिल शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सानिया (वरीना हुसैन) से प्यार करता है और उससे शादी करने के चक्कर में अनजाने में अलग-अलग परिस्थितियों में तीन अलग-अलग धर्मों की महिलाओं- मीरा (त्रिधा चौधरी), रूही (आयशा खान) और जेनी (पारुल गुलाटी) से शादी कर लेता है।

यह फिल्म 2015 की हिट फिल्म का सीक्वल है। ‘किस किस को प्यार करूं’ (2015) एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कपिल शर्मा (शिव राम किशन के रूप में) अनजाने में तीन अलग-अलग लड़कियों (जूही, सिमरन, अंजलि) से शादी कर लेते हैं और फिर अपनी गर्लफ्रेंड दीपिका के साथ असल प्यार की तलाश में रहते हैं। यह फिल्म एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर अपनी तीनों पत्नियों को मैनेज करने की हास्यास्पद कोशिशों पर आधारित है।

अब्बास-मस्तन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी और वरुण शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Exit mobile version