N1Live Entertainment ‘कर्मा’ के 40 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा
Entertainment

‘कर्मा’ के 40 साल पूरे, जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा

'Karma' completes 40 years; Jackie Shroff revisits fond memories associated with the film.

दिलीप कुमार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘कर्मा’ ने शनिवार को अपनी रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के मुख्य कलाकार जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़े पुरानी यादों को सोशल मीडिया के जरिए फिर से दोहराया।

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में फिल्म की क्लिप पोस्ट की। इसमें फिल्म के चर्चित कलाकारों दिलीप कुमार, नूतन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, नसीरुद्दीन शाह, श्रीदेवी, दारा सिंह, टॉम ऑल्टर और फिल्म की बाकी स्टार कास्ट समेत निर्देशक भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म के मौजूदा कलाकारों और निर्देशक सुभाष घई को टैग किया। साथ ही, लिखा, “फिल्म ‘कर्मा’ ने अपनी रिलीज के 40 साल पूरे कर लिए हैं।”

फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई द्वारा निर्देशित और निर्मित ‘कर्मा’ 8 अगस्त, 1986 को रिलीज हुई थी और उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी। फिल्म की दिलचस्प कहानी, दमदार अभिनय और देशभक्ति की भावना के लिए खूब सराहा गया और इसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया था। साथ ही, दर्शकों को इसके गाने, जैसे ‘दिल दिया है जान भी देंगे’, ‘ए वतन तेरे लिए’, ‘ना जाइयो परदेस’, ‘मैंने रब से तुझे’ और ‘दे दारू’ जैसे गाने आज भी आज भी म्यूजिक लवर्स की लिस्ट में शुमार है।

यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी, जिसने सुभाष घई और दिलीप कुमार की जोड़ी को ‘विधाता’ (1982) के बाद एक बार फिर सुपरहिट साबित हुई थी।

फिल्म की कहानी विश्व प्रताप सिंह (दिलीप कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका परिवार एक खूंखार आतंकवादी डॉक्टर डैंग (अनुपम खेर) द्वारा तबाह कर दिया जाता है। डॉक्टर डैंग जेल से भाग जाता है और देश में तबाही मचाने की कोशिश करता है। अपने परिवार की मौत और देश की सुरक्षा के लिए विश्व प्रताप सिंह मौत की सजा पाए तीन खतरनाक कैदियों (अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और नसीरुद्दीन शाह) को एक गुप्त और खतरनाक मिशन पर लेकर निकलते हैं। शर्त यह होती है कि मिशन पूरा होने पर उन्हें आजादी मिल जाएगी।

फिल्म में दिलीप कुमार के शानदार अभिनय के अलावा नूतन, श्रीदेवी, पूनम ढिल्लों, दारा सिंह, अनुपम खेर, टॉम ऑल्टर, शक्ति कपूर, परेश रावल और बीना बनर्जी जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।

Exit mobile version