N1Live Entertainment कैटरीना कैफ ने खोला राज, विक्की कौशल की खास बात को किया शेयर
Entertainment

कैटरीना कैफ ने खोला राज, विक्की कौशल की खास बात को किया शेयर

Katrina Kaif reveals a secret; shares something special about Vicky Kaushal.

फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर का सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल हुईं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक बेहद प्यारे पल का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके पति विक्की कौशल ने उनके लिए अब तक सबसे प्यारी चीज क्या की है। कैटरीना ने बताया कि जब वह कोविड से ठीक होने के बाद एक मुश्किल दौर से बाहर आ रही थीं, तो उन्हें अपना जन्मदिन शुरू में थोड़ा उदास लगा। तब उनका मूड भांपकर, विक्की ने अपनी लेडी लव के लिए एक प्राइवेट कॉन्सर्ट करके माहौल को मजेदार बनाने का फैसला किया।

विक्की ने कैटरीना के पॉपुलर गानों पर कुल 45 मिनट तक परफॉर्म किया और हर गाने के वाइब को एकदम सही तरीके से पकड़ा।

शो के होस्ट करण जौहर ने जब पूछा, “एक पति के तौर पर विक्की ने आपके लिए सबसे प्यारी चीज क्या की है?” तब अभिनेत्री ने अपने शब्दों में वह घटना बताई, “मेरे जन्मदिन पर, मैं कोविड के बाद उस मुश्किल समय से बाहर आ रही थी। विक्की को एहसास हो गया था कि मैं अच्छा महसूस नहीं कर रही। उन्होंने अचानक माहौल बदल दिया और मेरे हर गाने पर 45 मिनट का कॉन्सर्ट किया।”

उन्होंने बताया कि उस वक्त मौजूद सभी लोग एक्टर से बहुत प्रभावित थे। कैटरीना ने आगे कहा, “हम सब बैठ गए, हम लगभग 17 से 18 लोग थे। सब बैठ गए और नाचना बंद कर दिया और सोच रहे थे कि ‘उन्हें हर एक चीज कैसे पता थी?”’ अभिनेत्री ने बताया कि ऐसा नहीं था कि स्टेप्स एकदम परफेक्ट थे, लेकिन उन्होंने गाने के वाइब को पकड़ा और उसी के हिसाब से डांस किया।इससे पीछे विक्की का एक ही मकसद था, मुझे हंसाना।

बता दें कि अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर लोगों को उलझन में रखने के बाद, कैटरीना और विक्की ने 2021 में एक प्राइवेट लेकिन खूबसूरत सेरेमनी में शादी कर ली। यह कपल अपनी जिंदगी के अगले पड़ाव पर तब पहुंचे, जब 7 नवंबर 2025 को उनके घर पहले बच्चे, बेटे विहान कौशल का जन्म हुआ।

Exit mobile version