N1Live Entertainment मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल
Entertainment

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे रहा बेहद खास, बेटे विहान संग शेयर किए अनदेखे पल

Katrina Kaif's first birthday after becoming a mother was truly special; she shared unseen moments with her son, Vihaan.

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया और पहली बार मां बनने के बाद के इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान और पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए यादगार पल देखने को मिले।

कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं और उसके नन्हे हाथ पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह पति विक्की कौशल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।

कैटरीना ने अपने जन्मदिन की कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट में कटरीना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बेटे का छोटा सा हाथ उनकी नाक पर रखा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ”मैं हमेशा उस सबसे अनमोल आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती रहूंगी, जो मुझे मिला है। यह मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन रहा… और हां, तुम भी इतने बुरे नहीं हो।”

पोस्ट सामने आते ही लाखों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, अभिनेता विक्की कौशल ने भी पत्नी के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों वाइट एंड गोल्डन कलर के गुब्बारों से सजे खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ विक्की ने लिखा, ‘जान का जन्मदिन।’

बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे विहान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं।

Exit mobile version