N1Live National मुंबई में ‘स्कूल जिहाद’ की साजिश, किरीट सोमैया ने 164 अवैध स्कूलों पर लगाए गंभीर आरोप
National

मुंबई में ‘स्कूल जिहाद’ की साजिश, किरीट सोमैया ने 164 अवैध स्कूलों पर लगाए गंभीर आरोप

Kirit Somaiya alleges conspiracy of 'school jihad' in Mumbai, 164 illegal schools

19 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने मुंबई में चल रहे ‘स्कूल जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में 164 स्कूल पूरी तरह अवैध रूप से चल रहे हैं, जिनमें से 152 स्कूल मुस्लिम लैंड माफिया द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन स्कूलों के पास न तो नगर निगम की मंजूरी है और न ही ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट।

सोमैया ने अपने आवास कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “मुंबई में पहले कॉरपोरेट जिहाद, लैंड जिहाद, कोचिंग क्लासेस जिहाद और लव जिहाद चल रहा था। अब एक नया जिहाद शुरू हो गया है, स्कूल जिहाद।”

उन्होंने आरोप लगाया कि ये अवैध स्कूल मुख्य रूप से गोवंडी, मलाड और कुर्ला जैसे क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिन्हें ‘मिनी बांग्लादेश’ कहा जाता है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि रविवार को उन्होंने स्वयं 12 स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसमें दो-चार धर्मस्थल और हिंदू मंदिरों की जगह पर भी अवैध निर्माण पाए गए।

उन्होंने कहा, “ये माफिया सरकारी जमीन हड़प रहे हैं और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। महानगरपालिका में भाजपा की सत्ता आने के बाद ही सारी जानकारियां सामने आई है।”

सोमैया ने बताया, “आने वाले दो सप्ताह में इन अवैध स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो जाएगी। साथ ही जिन माफियाओं ने यह सब किया है, उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी होगी।”

उन्होंने कोचिंग क्लासेस के नाम पर लड़कियों को फंसाने की साजिश का भी जिक्र किया और कहा कि एसआईटी धीरे-धीरे इसकी परतें खोल रही है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना और उन्हें आश्वासन देना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने महानगरपालिका प्रशासन से मांग की कि अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सोमैया का कहना है कि ये स्कूल न केवल अवैध हैं, बल्कि शहर की जमीन हड़पने और सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रहे हैं।

Exit mobile version