N1Live Entertainment कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ ने पूरे किए 2 साल
Entertainment

कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ ने पूरे किए 2 साल

Kriti Sanon's film 'Teri Baatein Mein Ulza Jiya' completes 2 years

10 फरवरी । अभिनेत्री कृति सेनन फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में एक रोबोट के किरदार में नजर आई थीं। दर्शकों ने न सिर्फ उनकी फिल्म को पसंद किया था बल्कि, अभिनेत्री के काम की सराहना भी की थी। सोमवार को फिल्म ने रिलीज के 2 साल पूरे कर लिए हैं।

अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने सफर को याद किया। उन्होंने स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के कुछ यादगार सीन से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया।

कृति ने लिखा, “आर्यन और सिफ्रा की इस अनोखी प्रेम कहानी को 2 साल पूरे हो गए।”

फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ में शाहिद और कृति मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। कहानी में शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका में थे, जो रोबोट (कृति) से प्यार करने लगते हैं। इस अनोखी प्रेम कहानी ने लोगों का दिल जीता था।

‘तेरी बातों में उलझा जिया’ एक साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। यह दोनों के लिए निर्देशन में पहली फिल्म है, जिसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर किया था।

इस फिल्म में एक इंजीनियर को रोबोट से प्यार हो जाता है। फिल्म की कहानी आर्यन (शाहिद कपूर), एक रोबोटिक्स इंजीनियर, के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मौसी (डिंपल कपाड़िया) के अमेरिका स्थित प्रोजेक्ट से जुड़ी रोबोट सिफ्रा (कृति सैनन) से प्यार कर बैठता है और उसे शादी के लिए घर ले आता है, जबकि परिवार को उसके रोबोट होने की खबर नहीं होती।

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा, डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी अहम भूमिका में थे। फिल्म के गाने, विशेषकर शीर्षक ट्रैक और डांडिया सॉन्ग, सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हुए थे और आज भी समय-समय पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा कलेक्शन किया था और दर्शकों की तरफ से कृति के अभिनय को काफी सराहना मिली थी।

Exit mobile version