N1Live Entertainment डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, मुंबई में होगी इंटिमेट शादी, कृतिका कामरा ने चुना सिंपल अंदाज
Entertainment

डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं, मुंबई में होगी इंटिमेट शादी, कृतिका कामरा ने चुना सिंपल अंदाज

Kritika Kamra opted for a simple wedding, not a destination wedding, but an intimate one in Mumbai.

13 फरवरी । अभिनेत्री कृतिका कामरा और क्रिकेट होस्ट गौरव कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। दोनों ने हाल ही में रिश्ते को सार्वजनिक किया था और अब यह कपल अपने नए जीवन की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जानकारी के मुताबिक, कृतिका और गौरव मार्च महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि शादी के सभी कार्यक्रम सोच-समझकर प्लान किए गए हैं और इसमें परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे। कृतिका का पूरा परिवार इस खास मौके के लिए दिल्ली से मुंबई आएगा।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, शादी के पहले दो दिन बेहद निजी रखे जाएंगे। इन दिनों में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं, शादी के तीसरे दिन एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त और मेहमान शामिल होंगे।

शादी के आयोजन मुंबई के अलग-अलग इलाकों में किए जाएंगे। पहले दो दिन के कार्यक्रम बांद्रा और आसपास के इलाकों में होंगे, जबकि रिसेप्शन लोअर परेल में आयोजित किया जाएगा।

कपल के एक करीबी ने आईएएनएस को पहले बताया था कि कृतिका और गौरव डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहते। वे एक ऐसी शादी चाहते थे, जो उनकी सोच, उनकी पर्सनैलिटी और उनके रिश्ते को सही मायनों में दर्शाए।

गौरतलब है कि दिसंबर महीने में कृतिका ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया था। उन्होंने गौरव के साथ ब्रेकफास्ट डेट की कुछ कैंडिड तस्वीरें साझा की थीं।

बात करें अगर कृतिका कामरा के करियर की तो, उन्होंने 2007 में टीवी से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और ‘कितनी मोहब्बत है’ से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वहीं, गौरव कपूर एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और क्रिकेट से जुड़े शो के लिए मशहूर हैं।

Exit mobile version