N1Live Entertainment कुणाल खेमू ने पियानो बजाते हुए वीडियो किया शेयर, अमित त्रिवेदी के स्टूडियो की धुन पर दी परफॉर्मेंस
Entertainment

कुणाल खेमू ने पियानो बजाते हुए वीडियो किया शेयर, अमित त्रिवेदी के स्टूडियो की धुन पर दी परफॉर्मेंस

Kunal Khemu shared a video playing the piano, performing on the tune of Amit Trivedi's studio

अभिनेता कुणाल खेमू इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के रिलीज को लेकर तैयार हैं। शनिवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वे इस समय पियानों की नई धुन सीखने की कोशिश कर रहे हैं। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पियानों बजा रहे हैं। अभिनेता ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को उनके द्वारा बजाई जा रही है धुन वाइब करने के लिए कहा।

अभिनेता कुणाल खेमू ने लिखा, “बस वाइब कर रहा हूं। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं और उसके लिए जुनूनी हैं, तो आप हमेश उसका हल निकाल ही लेते हैं। मैं कुछ समय से पियानो के साथ छेड़छाड़ कर रहा हूं। अभी जो धुन मैं निकाल रहा हूं वह मुझे तभी से पसंद हैं, जिस दिन मैंने इसे अमित त्रिवेदी के स्टूडियो में सुनी थी।”

उन्होंने आगे लिखा, “तो मैं कोशिश करता रहा कि इसे पियानो पर कैसे बजाया जाए और कम से कम खुद को तो अच्छा लगे। एक ऐसे इंसान के लिए जो म्यूजिक पढ़ना नहीं जानता या पियानो के बारे में ज्यादा नहीं जानता, मुझे लगता है कि मैंने ठीक-ठाक कर लिया। खैर, भावनाओं को समझो और वाइब करो।”

एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का निर्देशन और लेखन कुणाल खेमू ने ही किया है। फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आएंगे। उनके अलावा, इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दो साधारण दोस्तों की कहानी है, जो अनजाने में एक बड़े राष्ट्रीय संकट में फंस जाते हैं और देश को बचाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं। टीजर में स्पाई फिल्मों (जैसे टाइगर और पठान) और बॉलीवुड संस्कृति पर बहुत ही मजेदार कॉमेडी तंज कसे गए हैं।

इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और कुणाल व चिराग निहलानी के प्रोडक्शन हाउस ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Exit mobile version