चंडीगढ़, 16 नवंबर [सरदूल सिंह अबरावां]। पंजाब सरकार की ओर से शिरोमणि पत्रकार स. कमलजीत सिंह बनवैत की लिखी 18वीं पुस्तक “बक्कड़वाह” का आज स्थानीय प्रेस क्लब में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन स. हरजीत सिंह ग्रेवाल, श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. करमजीत सिंह, डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री, चेयरमैन हरियाणा साहित्य अकादमी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्य वक्तव्य स. मनमोहन सिंह दाऊं ने विस्तारपूर्वक पढ़ा। चढ़दी कला के प्रबंध निदेशक स. जगजीत सिंह दरदी ने अपने संक्षिप्त शब्दों के माध्यम से स. बनवैत के बारे में जानकारी दी। स. दरदी ने बाबा नानक जी की गुरु परंपरा के बारे में बताते हुए गुरु नानक साहिब द्वारा की गई यात्राओं का भी उल्लेख किया।
स. कमलजीत सिंह बनवैत की पुस्तकों में “जम्मदियां सूलां”, “साडे पेंडू बच्चे और मावां”, “गोइटे मर चुका है”, “एम.एल. नहीं डाकिया”, “काल कोठड़ियां दा सिरनामा”, “बेबे तू भुलदी नी”, “इक बंदा हुंदा सी”, “रब्ब दा बंदा”, “अद्धे पागल हो जाईए”, “पंजाब: बढ़त ना मड़क”, “तोकड़”, “ढाई आब”, “बेलज्ज”, “सिख सियासत नूं सिउंक”, “एह मां विकाऊ है” और “पंजाब हुण” के अलावा हिंदी में “कमलजीत सिंह बनवैत की चुनिंदा रचनाएं” शामिल हैं।
इस पुस्तक “बक्कड़वाह” में शीर्षक रचना के अलावा 24 अन्य लेख भी शामिल हैं, जिनमें ‘तहजीब’, ‘गया गुजरा’, ‘मी टाइम’ और ‘तूड़ी वाला शरबत’ आदि प्रमुख हैं।
