N1Live National कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नेताओं ने दी बधाई
National

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत नेताओं ने दी बधाई

Leaders, including Defence Minister Rajnath Singh, congratulated Raja Muthupandi on winning a silver medal at the Commonwealth Games.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बधाई। यह शानदार प्रदर्शन उनके अनुशासन, दृढ़ता और अटूट समर्पण का नतीजा है। पूरा देश उनकी इस उपलब्धि का जश्न मना रहा है और उनके भविष्य के प्रयासों में उन्हें और सफलता की शुभकामनाएं देता है।”

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए गर्व का पल! पुरुषों की 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बहुत-बहुत बधाई।”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक और गर्व का पल! ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बहुत-बहुत बधाई। आपकी यह शानदार उपलब्धि हमारे एथलीटों की ताकत, दृढ़ संकल्प और हिम्मत को दिखाती है। देश को आप पर बहुत गर्व है।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट किया, “राजा मुथुपंडी को पुरुषों की 65 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि आपके अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रतिफल है। आप भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाते रहें, यही शुभकामना है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में कहा, “ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा (पुरुष) में रजत पदक जीतकर विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाने वाले राजा मुथुपांडी जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! आपकी यह शानदार उपलब्धि देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से आपके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करता हूं।”

गुजरात के उपमुख्यंमत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है! कॉमनवेल्थ 2026 में पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग में शानदार सिल्वर मेडल जीतने पर राजा मुथुपांडी को बधाई।”

Exit mobile version