N1Live National समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर नेताओं ने किया नमन
National

समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर नेताओं ने किया नमन

महान दार्शनिक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने याद करते हुए नमन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभों में से एक और जाने-माने समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर याद करते हुए।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं भारतीय नवजागरण के अग्रदूत ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। नारी शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण के लिए आपका अतुलनीय योगदान भारतीय समाज को निरंतर प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान दार्शनिक, समाज सुधारक और शिक्षाविद् ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानने वाले विद्यासागर ने नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और जनजागरण के लिए अथक प्रयास किए। बंगाली भाषा और साहित्य को सरल एवं आधुनिक स्वरूप देने में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका विचार, व्यक्तित्व और मानव सेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “बंगाल की धरती ने भारत को नवजागरण की जो चेतना दी, ईश्वर चन्द्र विद्यासागर उसके प्रखर प्रकाश-स्तंभ थे। महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर की जयंती पर शत-शत नमन।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान समाज सुधारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और मानवीय मूल्यों के लिए उनका अथक संघर्ष एवं समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके प्रगतिशील विचार हमें राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

बिहार के मुख्मंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “महान शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं मानवतावादी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। शिक्षा के प्रसार, महिला शिक्षा और समाज में सुधार के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।”

मध्य प्रदश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, “प्रख्यात समाज सुधारक, शिक्षाविद् एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर सादर नमन करता हूं। नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुधार के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका सरल जीवन, मानवीय दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर सादर नमन। शिक्षा के प्रसार, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक सुधार के लिए आपके अथक प्रयास सदैव समाज को प्रेरणा देते रहेंगे।”

Exit mobile version